इसरो अध्यक्ष किरण कुमार को जीएम मोदी विज्ञान पुरस्कार

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। गूजर मल मोदी फाउंडेशन की तरफ से दिया जाने वाला जी. एम. मोदी विज्ञान पुरस्कार 2016 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष ए. एस. किरण कुमार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कामों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें यहां एक समारोह में मंगलवार को दिया जाएगा।

इस समारोह में केंद्रीय संसदीय मामले, रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार मुख्य अथिति होंगे। किरण कुमार वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष के अलावा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के सचिव के पद पर हैं। किरण कुमार 1952 में कनार्टक के हासन में पैदा हुए थे। उन्होंने भारत के कई अंतरिक्ष अभियानों में अपना अभिन्न योगदान दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493