‘तख्त’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी बात : जाह्न्वी कपूर

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘धड़क’ की सफलता के साथ करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर का कहना है कि मल्टीस्टारर ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी बात है क्योंकि अभी भी न्यूकमर है।

जाह्न्वी ने ‘धड़क’ फिल्म की सक्सेस पार्टी में गुरुवार को यह बात कही। उनके साथ फिल्म निर्देशक शशांक खेतान, निर्माता करण जौहर, सह-कलाकार ईशान खट्टर और बहन खुशी कपूर भी मौजूद थी।

आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर जाह्न्वी ने कहा, “मैं क्या कह सकती हूं? मैं अब भी सदमे में हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और आभारी हूं और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि करण (जौहर) ने मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए चुना।”

उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं और अच्छे काम की उम्मीद करती हूं।”

फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493