वेस्ट हाम का लुकास पेरेज के साथ करार

लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट हाम युनाइटेड ने स्पेन के स्ट्राइकर लुकास पेरेज के साथ करार की घोषणा की है।

पेरेज को आर्सेनल क्लब से तीन साल के लिए वेस्ट हाम में शामिल किया गया है।

क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में पेरेज ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि वेस्ट हाम मुझे इंग्लिश प्रीमियर लीग में रहने का अवसर दे रहा है। मैं इस नई परियोजना का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।”

वेस्ट हाम के निदेशक मारियो हुसिलोस ने कहा, “अन्य स्ट्राइकरों की तुलना में पेरेज के खेल का तरीका बेहद अलग है। इस कारण से कोच के पास अटैक में काफी विकल्प हैं।”

हुसीलोस ने इस बात पर जोर दिया कि पेरेज की तकनीकी गुणवत्ता बहुत अच्छी है और उनके पास इंग्लिश फुटबाल का अनुभव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493