तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ चीन में रिलीज होगी

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ चीन में रिलीज होगी।

इसे चाइनाज एचजीसी इंटरटेनमेंट चीन में रिलीज करेगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, विजय अभिनीत यह फिल्म इस वर्ष के अंत में या 2019 की शुरुआत में मंदारिन भाषा में डब होगी।

एटली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर भारत में वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और साउंडट्रैक ऑस्कर और ग्रैमी विजेता ए.आर.रहमान द्वारा रचित है।

एचजीसी के अध्यक्ष ली यिंग ने कहा, “हम विशेष रूप से ऐसी कहानी चाहते है, जो दिल को छू जाए और ‘मेर्सल’ ऐसी ही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493