नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय तटरक्षक की 39वीं वर्षगांठ के मौके पर बल के सभी सदस्यों और उनके परिजनों को रविवार को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने तटरक्षक की इस बात के लिए सराहना की कि यह अपने आदर्श वाक्य ‘हम बचाते हैं’ पर खरा उतरा है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि भारतीय तटरक्षक पहली फरवरी को अपनी 39वीं वर्षगांठ मना रहा है। बीते सालों में, भारतीय तटरक्षक राष्ट्र की सेवा में लगे एक पेशेवर सामुद्रिक बल के रूप में उभरकर सामने आया है।”
राष्ट्रपति ने कहा, “तटरक्षक अपने आदर्श वाक्य ‘हम बचाते हैं’ पर खरा उतरा है। तटरक्षक समुद्र में सैकड़ों लोगों के अनमोल जीवन की रक्षा कर रहा है, साथ ही हमारे आसपास के सामुद्रिक क्षेत्र की भी रक्षा कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath