बेंगलुरू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर गुरुवार को बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरू शहर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहने का अनुमान है।
बेंगलुरू में बुधवार को अधिकतम तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शहर में आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कर्नाटक के रायचूर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और कालबुर्गी में 35.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath