बेंगलुरू, 8 जुलाई (आईएएनएस)। तटीय कर्नाटक के सभी हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी बेंगलुरू में भी बुधवार को बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
बेंगलुरू में मंगलवार को 2.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बेंगलुरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath