तनाव के बावजूद भारत-पाकिस्तान व्यापार, बस सेवा जारी

अमृतसर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार और बस सेवा शुक्रवार को अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी के रास्ते जारी रही।

अमृतसर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार और बस सेवा शुक्रवार को अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी के रास्ते जारी रही।

दिल्ली और लाहौर के बीच सदा-ए-सरहद शांति बस भी शुक्रवार को 15 यात्रियों के साथ चली। सभी यात्री पाकिस्तान के थे और ये सभी लाहौर गए।

बस अपने निर्धारित स्टॉप, पंजाब पर्यटन द्वारा संचालिक करतारपुर में स्थित रेस्तरां पर रुकी।

बस का चालक पुलिस के सुरक्षा वाहन के साथ बस को दिल्ली से अटारी सीमा तक ले गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को लगभग माल से लदे 185 ट्रक अटारी-वाघा एकीकृत जांच चौकी से होकर गुजरे।

भारत से 63 ट्रक सीमा पार किए, जबकि पाकिस्तान से 120 ट्रक भारत में प्रवेश किए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493