तनाव दूर करती हैं किताबें : संजय कौशिक

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कौशिक का कहना है कि उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है और किताबें तनाव दूर करने में मदद करती हैं।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कौशिक का कहना है कि उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है और किताबें तनाव दूर करने में मदद करती हैं।

संजय ने कहा, “किताबें पढ़ने के कई फायदे हैं और अब सोने से पहले कुछ पन्नों को पढ़ना मेरी आदत में शुमार हो गया है। एक अच्छी तरह से लिखा उपन्यास हमें दूसरी दुनिया में ले जा सकता है, जबकि एक रोचक लेख आपको विचलित कर सकता है। इससे आप वर्तमान में जीते हैं। किताबें मेरे लिए तनाव दूर करने का जरिया हैं।”

वर्तमान में ‘इक्यावन’ में नजर आ रहे संजय का कहना है कि किताबें आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

उन्होंने कहा, “जिस युग में रह रहे हैं, वह चुनौतियों से भरा है। किताबें हमेशा आगे बढ़ाती हैं। आप जो भी पढ़ते हैं उससे आपको कुछ नई जानकारी मिलती है और नहीं जानते कि कब क्या काम आ जाए। आपके पास जितना ज्ञान होगा, आप उतनी ही बेहतर ढंग से चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493