हडसन का न्यूजीलैंड के कोच पद से इस्तीफा

वेलिंग्टन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के फुटबाल कोच एंथोनी हडसन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूनार्मेंट में प्रवेश हासिल करने में टीम के असफल रहने पर हडसन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरू ने लीमा में पिछले सप्ताह खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर टूनार्मेंट में प्रवेश हासिल किया था।

न्यूजीलैंड फुटबाल की ओर से जारी एक बयान में हडसन ने कहा कि तीन साल तक इस पद पर बने रहने के बाद अब वह आगे कोच की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे।

हडसन ने कहा, ‘इन तीन वर्षो में टीम जिस स्तर पर पहुंची है, उसे देखकर मुझे बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में यह टीम और भी विकास करेगी।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493