लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मां के रूप में तनाव और जीवन के संघर्षो से जूझने के बारे में गायिका शेरिल कोल का कहना है कि वह किसी भी तरह का तनाव नहीं लेना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अपने नए सिंगल ‘लव मेड मी डू इट’ की लोकप्रियता का आनंद ले रहीं गायिका बीबीसी रेडियो स्टूडियोज में डेनिम टॉप और बैगी ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं। उनके चेहरे पर काफी चमक थी।
उन्होंने मानसिक समस्या से जूझने के बारे में खुलकर बात की और स्वीकार किया कि नया संगीत रिलीज करने को लेकर अब वह नहीं घबराती हैं।
मेजबान निक ग्रीमशॉ के साथ बातचीत में शेरिल ने कहा, “मैं पहले तनाव में हुआ करती थी। मैं एक मां या पॉप स्टार के तौर पर तनाव नहीं लेना चाहती। जो हम अपनी शानदार जिंदगी जीने जा रहे हैं, क्या ऐसा नहीं है? जो तनाव मैं महसूस करती थी वे मायने नहीं रखते।”
गायिका ने बताया कि पिछले साल बेटे बेयर को जन्म देने के बाद वह जिदंगी को अलग नजरिए से देखने लगी हैं।
फंकी ब्लैक ट्राउजर, डेनिम टॉप पहने शेरिल ने अपने लुक को मस्कारा और गुलाबी लिप ग्लॉस के साथ पूरा किया।
‘लव मेड मी डू इट’ शुक्रवार को रिलीज हुआ, जो चार सालों में शेरिल का पहला नया संगीत है।
dharmpath.com dharmpath