लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने यहां दोस्ताना मैच में अमेरिका को 3-0 से हराकर अपने स्टार खिलाड़ी और टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले स्ट्राइकर वेन रूनी को विजयी विदाई दी।
दिग्गज स्ट्राइकर रूनी के इस विदाई मैच को ‘द वेन रूनी फाउंडेशन’ का नाम दिया गया था। वह अपने तीन बच्चों के साथ इस चैरिटी मैच में दूसरे हाफ में एक सबस्टिट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे।
रूनी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ यहां अपने करियर का 120वां मैच खेला जो उनका आखिरी मैच था।
इंग्लैंड के लिए इस मैच में जेसे लिंगार्ड, ट्रेंट अलेक्जेंडर अनॉल्ड और कैलम विल्सन ने गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath