तनिष्क बागची का मुझ पर विश्वास : जुबिन

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। गायक जुबिन नॉटियाल का कहना है कि कंपोजर तनिष्क बागची का मुझ पर हमेशा विश्वास रहा है।

जुबिन ‘द हम्मा’ और ‘अख लड़ जावे’ गानों पर तनिष्क के साथ काम कर चुके हैं।

जुबिन ने बयान में कहा, “अब तक यह साल बेहतरीन रहा है। मैंने ‘हेट स्टोरी 4’ के ‘बूंद-बूंद’ और ‘तुम मेरे हो’, ‘बागी 2’ के ‘लो सफर’, ‘लवरात्रि’ के ‘अख लड़ जावे’ और ‘मित्रों’ के ‘संवारने लगे’ और ‘जलेबी’ के ‘तुम से’ जैसे गानों से साल 2018 की शुरुआत की।”

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बॉलीवुड में विभिन्न शैलियों के गीत गाने का मौका मिला।”

उन्होंने कहा, ‘म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची का मुझ में हमेशा ही विश्वास रहा है। उन्हें लगता है कि मैं बड़ी आसानी से यह गाने गा सकता हूं। मैं बेहतरीन संगीत और महान कलाकारों के साथ जुड़कर खुद को बहुत सौभाग्यशाली मान रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493