‘चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध के समाधान के लिए बातचीत मुश्किल’

बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के एक मंत्री ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए उसके साथ बातचीत करना मुश्किल है क्योंकि वाशिंगटन ने बीजिंग के सिर पर लाक्षणिक रूप से बंदूक लगा रखी है।

समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक, बीजिंग और वाशिंगटन द्वारा एक दूसरे पर अब तक के सबसे अधिक शुल्क लगा देने के एक दिन बाद वाणिज्य उपमंत्री वांग शौवेन ने मीडिया से यह टिप्पणी की। शुल्क लगाने से व्यापार युद्ध और तेज हो गया है।

वांग ने दावा किया कि अमेरिकी सरकार ने चीन को लेकर अपनी समझ का त्याग कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि 60 अरब डॉलर का चीनी शुल्क कुछ नहीं बस जवाब है क्योंकि बीजिंग के पास कोई रास्ता नहीं बचा है। यह शुल्क तरल प्राकृतिक गैस जैसे कुछ अमेरिकी क्षेत्रों के लिए हानिकारक होगा।

अमेरिका ने व्यापार युद्ध के तहत हाल ही में चीनी आयात पर 200 अरब डॉलर का शुल्क लगा दिया है। यह व्यापार युद्ध जुलाई में शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493