शुरू से बहुत दृढ़, जिद्दी शख्स रहा हूं : बादशाह

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर बादशाह का कहना है कि वह जिंदगी में क्या चाहते हैं, उसे लेकर बहुत दृढ़ और जिद्दी रहे हैं।

बादशाह रेड एफम के नए शो ‘नाम बादशाह’ से रेडियो जॉकी के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।

बादशाह ने अपने जीवन की कुछ ऐसी घटनाएं, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी? इसके बारे में पूछने पर आईएएनएस से कहा, “ऐसी कोई घटना नहीं है, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मुझे जो कुछ भी चाहिए, उसे लेकर मैं बहुत ही दृढ़ और जिद्दी रहा हूं। मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं पढ़ाई करूं लेकिन मैं संगीत में करियर बनाना चाहता था। इसलिए मैंने दोनों चीजें की। मैं पढ़ाई भी की और अपनी इंजीनियरिंग पूरी की और बाद में म्यूजिक को लेकर अपने जुनून को पूरा किया।”

यह पूछने पर कि क्या रेडियो जॉकी का काम मुश्किल है? इस बारे में वह कहते हैं, “यह मेरी जिंदगी का नया चैप्टर है। मैं हमेशा कहता हूं कि मीडिया बिजनेस में आरजे की जॉब सबसे मुश्किल है। उस तरह की एनर्जी को अपनी आवाज में बनाए रखना ताकि आप अपने श्रोताओं को बांधे रख सको, बहुत मुश्किल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493