पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए बालोन डी ओर की घोषणा

पेरिस, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की लोकप्रिय फुटबाल पत्रिका ने पहली बार महिला फुटबाल खिलाड़ियों के लिए भी बालोन डी ओर पुरस्कार की घोषणा की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए तीन दिसम्बर को पेरिस में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बालोन डी ओर का पुरस्कार 1956 से अभी तक केवल पुरुष फुटबाल खिलाड़ियों को ही मिलता आया था, लेकिन अब इसे महिला खिलाड़ियों को भी दिए जाने की घोषणा की गई है।

इसके लिए 15 महिला खिलाड़ियों का नाम तय किए गए हैं। इसकी घोषणा फ्रांस की फुटबाल पत्रिका द्वारा अक्टूबर में की जाएगी। पत्रिका के प्रमुख पास्कल फेरे ने कहा, “महिला फुटबाल विकास कर रहा है और ऐसे में वे सभी पुरुष फुटबाल खिलाड़ियों के समान सम्मान की हकदार हैं।”

पास्कल ने कहा, “महिला फुटबाल परिपक्व हो रहा है और यह बड़ा हो रहा है। 2015 महिला फीफा विश्व कप में 76 करोड़ लोगों ने मैच देखे थे। यह अचानक नहीं हुआ।”

महिला खिलाड़ियों के अलावा बालोन डी ओर के लिए पुरुष वर्ग में 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनके नामों की घोषणा भी अक्टूबर में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493