थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती शुक्रवार शाम शौच हेतु जंगल में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात 2 युवक उसे खींच ले गए और तमंचे की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा युवती से मारपीट कर उसे डराया व धमकाया। पीड़िता की मां ने थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
घटना के सम्बंध में एसओ सहपऊ बलवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के आरोपों के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। एसओ ने बताया कि पीड़िता की 8 माह पूर्व शादी हो चुकी है और वह फिलहाल अपने गांव में ही रह रही थी। मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath