तमिलनाडु : ‘आरोप गलत साबित हुए तो इस्तीफा’

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के डेयरी विकास मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने शनिवार को कहा कि यदि उनके आरोप गलत साबित हुए तो वह इस्तीफा दे देंगे या फिर फांसी पर भी झूलने को तैयार हैं।

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के डेयरी विकास मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने शनिवार को कहा कि यदि उनके आरोप गलत साबित हुए तो वह इस्तीफा दे देंगे या फिर फांसी पर भी झूलने को तैयार हैं।

बालाजी ने आरोप लगाया है कि राज्य में निजी डेयरियां अपने उत्पाद की उम्र बढ़ाने के लिए दूध में रसायन मिलाती हैं।

बालाजी ने शिवकाशी में संवाददाताओं से कहा कि निजी डेयरियों से लिए गए दूध के नमूने जांच के लिए एक केंद्रीय प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।

लेकिन हटसन एग्रो प्रोडक्ट सहित निजी डेयरियों के अधिकारियों ने बालाजी के आरोपों का खंडन किया है।

इस बीच डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आश्चर्य जताया कि आखिर सरकार रसायन मिश्रित दूध बेचने वाली निजी डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493