तमिलनाडु की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास : मोदी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के प्रति केंद्र सरकार के प्रतिबद्ध होने का आश्वासन देते हुए कहा कि यहां के लोगों की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति को लेकर गौरवान्वित हैं। तमिलनाडु की सांस्कृतिक इच्छाओं को लेकर प्रयास पूरे किए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के विकास को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हमेशा यह सुनिश्चित करेगी कि देश विकास की नई ऊंचाईयों को छुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493