तमिलनाडु के जंगल में आग : ऑनलाइन समूह ने आयोजित की थी ट्रेकिंग

चेन्नई, 12 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कुरांगनी हिल्स में ट्रेकिंग के दौरान क्षेत्र में आग लगने की घटना में नौ लोगों के मारे जाने के मामले में यह बात सामने आई है कि इस ट्रेकिंग का आयोजन कथित रूप से एक ऑनलाइन समूह, चेन्नई ट्रेकिंग क्लब (सीटीसी) ने किया था। इस समूह के 40,000 से ज्यादा सदस्य हैं।

सीटीसी की वेबसाइट पर उन लोगों के नाम या मोबाइल नंबर नहीं हैं, जो ट्रेकिंग अभियान के प्रभारी हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, सीटीसी एक गैर-लाभकारी स्वयंसेवी समूह है जो आउटडोर खेल, पर्यावरण संरक्षण और सामाजकि गतिविधियां पूरे साल सप्ताहांत में और सप्ताह के दिनों में सुबह के समय आयोजित करता है।

वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट चेन्नई ट्रेकर्स डॉट ओआरजी’ पर कहा गया है, “साल 2008 में स्थापित समूह दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सक्रिय व बड़े समूहों में से एक है। इसके 40,000 से ज्यादा सदस्य है और पूरे साल में सैकड़ों गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।”

इसमें कहा गया है, “सभी गतिविधियां निशुल्क हैं। खर्च सभी प्रतिभागियों द्वारा समान रूप से साझा किया जाता है।”

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि समूह के पास ट्रेकिंग विशेषज्ञ थे या नहीं, जो ट्रेकिंग करने वालों का मार्गदर्शन करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493