तमिलनाडु के जंगल में आग में मरने वालों की संख्या 11 हुई

चेन्नई, 13 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के थेनी जिले में कुरंगनी पहाड़ियों के जंगल में आग लगने से मरने वालों की कुल संख्या मंगलवार को 11 हो गई।

अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “इरोड निवासी दिव्या (29) को गंभीर रूप से जलने के बाद मदुरै राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार अपरान्ह 12.30 बजे उनकी मौत हो गई।”

रविवार को 36 ट्रैकर का एक दल कुरंगनी पहाड़ियों के जंगल में आग लगने के बाद फंस गया था। नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि एक अन्य की मौत सोमवार को हुई थी।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को मदुरै राजकीय चिकित्सालय का दौरा कर घायलों के परिजनों से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493