चेन्नई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. रामा मोहन राव के आवास पर बुधवार को आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा।
एक वरिष्ठ आईटी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “तमिलनाडु के मुख्य सचिव के आवास पर छापा मारा गया।”
आईटी विभाग ने हाल ही में जे. शेखर रेड्डी, श्रीनिवासालु और प्रेम नामक तीन व्यवसायियों के पास से 177 किलोग्राम सोना, अमान्य घोषित 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों में 96 करोड़ की नकदी और नए नोटों में 34 करोड़ की नकदी जब्त की थी।
dharmpath.com dharmpath