तमिलनाडु के राज्यपाल पहले पन्नीरसेल्वम से मुलाकात करेंगे

चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम से और उसके बाद अन्नाद्रमुक की महासचिव वी.के. शशिकला से मुलाकात करेंगे।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “राज्यपाल ने पन्नीरसेल्वम को मिलने के लिए पांच बजे का समय दिया और शशिकला से उनकी मुलाकात का समय शाम 7.30 बजे है। दोनों अपने साथ अधिकतम 10 लोगों को साथ ला सकते हैं।”

पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार रात को मीडिया से कहा था कि उन्हें इस्तीफा देने पर बाध्य किया गया था।

शशिकला राज्यपाल को मुलाकात में उन्हें समर्थन देने वाले विधायकों की सूची दे सकती हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493