तमिलनाडु के राज्यपाल पुरोहित सीख रहे तमिल

चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने तमिल भाषा सीखने की शुरुआत कर दी है। तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषाओं में से एक है।

राज्यपाल कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तमिल भाषा के लिए अपना प्यार दर्शाते हुए पुरोहित ने तमिल शिक्षक से शिक्षा लेनी शुरू कर दी है। पुरोहित अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा बोलने में महारथ रखते हैं।

पुरोहित के मुताबिक, तमिल एक सुंदर और शास्त्रीय भाषा है और इसे सीखने से वहां की जनता के साथ अच्छा संवाद करने में मदद मिलेगी।

नागपुर से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके पुरोहित हितवाड़ा अखबार के प्रबंध संपादक रह चुके हैं। पुरोहित ने छह अक्टूबर को तमिलनाडु के राज्यपाल का पदभार संभाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493