तमिलनाडु के 2 परमाणु संयंत्र जल्द शुरू होंगे

चेन्नई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में भारतीय परमाणु बिजली निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की दो परमाणु बिजली इकाइयां इसी सप्ताह फिर से शुरू हो सकती हैं।

इनमें से एक कलपक्कम के मद्रास परमाणु बिजली केंद्र (एमएपीएस) की इकाई है, जबकि दूसरी तिरुनेलवेली की कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केएनपीपी) है।

एमएपीएस निदेशक टी.जे. कोटेश्वरन ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, “हमारी पहली इकाई मंगलवार को शुरू होने के लिए तैयार है। इसे बुधवार को ग्रिड से जोड़ा जाएगा।”

इसकी प्राथमिक घूर्णन पंप के ट्रिपिंग के बाद 16 सितंबर को इकाई बंद कर दी गई थी।

एमएपीएस में 220 मेगावाट की दो परमाणु बिजली इकाइयां हैं।

दूसरी ओर पॉवर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, केएनपीपी की 1,000 मेगावाट की पहली इकाई 23 सितंबर को फिर से शुरू होगी।

एनपीसीआईएल के एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि यह इकाई इस महीने के आखिर में भी शुरू हो सकती है।

सालाना रखरखाव के मकसद से इस इकाई को 24 जून, 2015 को बंद किया गया था।

प्रथम इकाई को दिसंबर 2014 में दक्षिणी ग्रिड से जोड़ा गया था।

जून में इसे बंद करने से पहले एनपीसीआईएल ने कहा था कि इसे सालाना रखरखाव कार्य के बाद 60 दिन में फिर से चालू किया जाएगा।

एनपीसीआईएल केएनपीपी में रूस की मदद से दो इकाई स्थापित कर रही है। दूसरी इकाई का काम 98.44 फीसदी पूरा हो गया है। इसमें विखंडन प्रक्रिया नवंबर 2015 में शुरू की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493