इंदौर में युवक की मौत पर भीड़ और पुलिस में झड़प

इंदौर, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में एक युवक की दीवार के मलबे के नीचे दबकर हुई मौत से गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच सोमवार को जमकर झड़प हुई। भीड़ ने जहां पथराव किया वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरीनाथ थाना क्षेत्र के सीपी शेखर नगर की बस्ती को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक दीवार गिर गई और उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने पडरीनाथ थाने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट भीड़ का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसूगैस के गोले छोड़े। भीड़ ने नगर निगम के एक वाहन में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों और आम लोगों को चोटें लगने की खबर है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493