चेन्नई, 14 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में एक व्यस्त सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 23 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र वी. शंकर और 19 वर्षीया कौशल्या घूमते हुए बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति वहां आए और धारदार हथियारों से शंकर पर हमला कर दिया। उस पर हमला करने के बाद हमलावरों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
दलित समुदाय के शंकर और राजनैतिक रूप से शक्तिशाली थेवर जाति की कौशल्या की शादी आठ महीने पहले हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, कौशल्या का परिवार उसके जाति से बाहर विवाह करने से नाराज था।
महिला के पिता ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने हमले में शामिल होने से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath