तमिलनाडु मना रहा एमजीआर जन्मशती समारोह

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत फिल्म अभिनेता एम.जी.रामचंद्रन की 100वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। तमिल फिल्म उद्योग ने भी मंगलवार को इसमें भागीदारी करते हुए सिनेमाघरों में खास कार्यक्रम किए।

प्रशंसकों के बीच एमजीआर के रूप में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्मों के ऐसे पहले अभिनेता थे, जिन्होंने अन्नाद्रमुक पार्टी के माध्यम से राजनीति में कदम रखा।

फिल्मकार आर.के. सेल्वामणि ने आईएएनएस से कहा, “यह सिर्फ याद करने का दिन नहीं है। हम सालभर जश्न मनाएंगे और हमने नियमित अंतराल में कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत के साथ अबिरामी सिनेमाघरों में मंगलवार की शाम भव्य समारोह आयोजित किए गए। उनकी फिल्म ‘आयीराथिल ओरुवन’ भी प्रदर्शित की गई।”

एमजीआर को ‘विवासयी’, ‘आदिमाईपेन्न’, ‘इन अन्नन’, ‘रिक्शाकरण’ और ‘उलगाम सुतरुम वालीबन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

इन कार्यक्रमों से इतर शताब्दी समारोह की योजना के बारे में सेल्वामणि ने कहा, “वर्षभर तमिलनाडु के विभिन्न सिनेमाघरों में एमजीआर की 136 फिल्में प्रदर्शित करने की योजना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493