सेंट पीटर्सबर्ग, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को मंगलवार को एक और हार मिली है।
ग्रांटकिन टूर्नामेंट में ईरान ने भारत को 1-0 से मात दी।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला प्ले ऑफ में तजाकिस्तान से 15वें – 16नें स्थान के लिए 20 जनवरी को होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
भारत ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन अभिजीत सरकार ने आठवें मिनट में गोल करने का मौका गंवा दिया।
ईरान को 40वें मिनट में शारिफी ने बढ़त दिलाई।
भारत के पास दूसरे हाफ में भी गोल करने का मौका था लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाई और मैच हार गई।
dharmpath.com dharmpath