तमिलनाडु : मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रों के लिए मुआवजे की घोषणा की

चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शनिवार को पुणे के पास बांध में मरने वाले सिटी स्कूल के तीन छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और प्रत्येक शोकग्रस्त परिवार को एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

पलानीस्वामी ने यहां एक बयान जारी कर अपना दुख और संवेदनाएं जाहिर की और कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग को घटना की जांच करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल 2018 को हुए हादसे में अपने जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के. दानिश राजा, एस. श्रवणकुमार और जी. संतोष के परिवारों को एक लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।

तीनों छात्र यहां ईसीएस मैट्रिकुलेशन स्कूल के 20 सदस्यीय समर कैंप का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493