तमिलनाडु में दिवाली का उल्लास

चेन्नई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में लोग दिवाली परंपरागत रूप से मना रहे हैं। बच्चे पटाखे जला रहे हैं तो बड़ों ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में पूजा का आयोजन किया।

सुबह उठकर लोगों ने तिल के तेल से नहाया और नए कपड़े पहने। दोस्त और सगे-संबंधी आपस में सवाल कर रहे थे, “क्या आपने गंगा स्नान किया?”

गृहणी रेवती वसन ने कहा, “मैंने जल्दी उठकर, तिल के तेल से स्नान किया। उसके बाद अपनी मां का आर्शीवाद लिया। अमेरिका में रहने वाली मेरी बेटी ने हम सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।”

पड़ोसियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493