तमिलनाडु में बंद का मिला-जुला असर

चेन्नई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में शुक्रवार को किसानों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों की ओर से आहूत हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

विभिन्न संगठनों ने कावेरी नदी पानी बंटवारे की मांग करते हुए हड़ताल शुरू की है। ये लोग कर्नाटक में तमिलों पर हमले और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के खिलाफ भी विरोध कर रहे हैं।

राज्य में सार्वजनिक परिवहन के साधन, सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और अधिकांश दुकानें बंद हैं।

कोयंबेडु में सब्जियों का थोक बाजार भी बंद है।

राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर रेलगाड़ियों को बंद करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हालांकि, इस बंद से राज्य सरकार के उपक्रम द्वारा दूध जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित नहीं है।

निजी पेट्रोल पंप बंद हैं, लेकिन सरकारी पेट्रोल पंपों में कामकाज सामान्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493