तमिलनाडु में बाढ़ का आकलन करेगी केंद्रीय टीम

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तेज बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात के आकलन के लिए केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद की अगुआई में एक उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस टीम में दिल्ली से कृषि, वित्त, ग्रामीण विकास, पेयजल और विद्युत मंत्रालयों के प्रतिनिधि, चेन्नई से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि और बेंगलुरू से केंद्रीय जल आयोग एवं जल संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस टीम का गठन राज्य सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किए गए अनुरोध के बाद किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (23 नवम्बर) को तमिलनाडु को बाढ़ के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए राज्य की सहायता करने के लिए 939.63 करोड़ रुपये तत्काल वित्तीय मदद देने का आदेश जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493