चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में राज्य के 234 में से 232 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया। इस चुनाव के लिए 5.82 करोड़ योग्य मतदाता हैं।
राज्य के दो विधानसभा क्षेत्रों- थंजावुर तथा अरावकुरिची में 23 मई को मतदान होंगे। निर्वाचन आयोग ने इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके बीच पैसों के वितरण और उम्मीवारों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायतों के कारण यहां चुनाव फिलहाल टाल दिया है।
राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों में 3,776 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 320 महिलाएं हैं। 1,566 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।
जिन 232 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं, वहां 3,728 उम्मीदवार मैदान में हैं।
dharmpath.com dharmpath