तमिलनाडु में वरदा तूफान को लेकर सोनिया ने चिंता जताई

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘वरदा’ के कारण तमिलनाडु के लोगों को हुई कठिनाई पर चिंता जताई। तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जैसे ही वरदा ने तट को पारकर चेन्नई से टकराया, हम चिंतित हो गए। हम नजर रखे हुए हैं और प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर शहर को प्राकृतिक प्रकोप झेलने की ताकत दे।”

उन्होंने कहा, “हमें भरोसा है कि संकट की इस घड़ी में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सभी तरह का एहतियाती कदम उठाएगा। मैं आश्वस्त हूं कि चेन्नई और तमिलनाडु के लोग देश को वही साहस दिखएंगे जो वे गत साल इसी तरह की आपदा के दौरान दिखाए थे। पूरी कांग्रेस पार्टी दृढ़तापूर्वक उनके साथ खड़ी है।”

‘वरदा’ तूफान का एक हिस्सा सोमवार हो दोपहर बाद चेन्नई से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में तमिलनाडु तट से टकराया। राज्य सरकार के अनुसार, तूफान के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493