चेन्नई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जे.जयललिता के निधन के बाद मंगलवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हालांकि, दूध जैसे जरूरी सामानों की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है लेकिन राज्य में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
राज्य परिवहन निगम की बसें सड़कों से नदारद हैं। सड़कें सुनसान पड़ी हैं, लोग घरों के भीतर ही हैं।
सड़कों पर सिर्फ निजी वाहन ही चल रहे हैं लेकिन उनकी तादाद भी कम ही है।
व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र टी.नगर की दुकानें भी बंद हैं।
राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिनों का अवकाश घोषित किया है।
जयललिता का सोमवार रात 11.30 बजे निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था। वह 68 वर्ष की थीं।
dharmpath.com dharmpath