तमिलनाडु : विधानसभा उपचुनाव में तेज और शांतिपूर्ण मतदान (लीड-1)

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की चार विधानसभाओं-अरवाकुरुचि, सुलुर, तिरुपरनकुंदरम और ओट्टापिदरम पर रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुए उपचुनाव तेज और शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं।

कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खामी के कारण मतदान में देरी की खबरें आई थीं।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजे तक सुलुर में 14.40 प्रतिशत, अरवाकुरुचि में 12.67 प्रतिशत, तिरुपरंकुंदरम में 12.05 प्रतिशत और ओट्टापिदरम में 14.53 प्रतिशत मतदान हुए।

इरोड, धर्मपुरी, तिरुवल्लुर और कुड्डलोर लोकसभा सीटों के 13 मतदान केंद्रों पर भी शांतिपूर्ण मतदान चल रहे हैं।

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक, मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और एएमएमके से निष्काषित टी.टी.वी. दिनाकरन के बीच है।

यहां से अभिनेता-राजनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ 18 अन्य विधानसभा सीटों पर 18 मई को उप चुनाव हुए थे।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव में लगभग 16,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य की इन 22 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के परिणाम सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक, विपक्षी द्रमुक और एएमएमके के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493