तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही अपराह्न् 3 बजे तक स्थगित

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा में शनिवार को शक्ति परीक्षण के दौरान भारी शोर-शराबे और अराजकता की स्थिति के मद्देनजर सदन के अध्यक्ष पी. धनपल ने विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायकों को सदन से बाहर भेज दिया और सदन की कार्यवाही अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उन्होंने द्रमुक विधायकों को सदन से बाहर भेजने का आदेश सदन की कार्यवाही संक्षिप्त स्थगनादेश के बाद फिर शुरू होने के बाद दी।

विपक्षी दल मुख्यमंत्री ई.के. पलनीस्वामी की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493