तमिलनाडु : सड़क दुर्घटना में 9 की मौत

चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पेरामबलुर जिले में शुक्रवार को दो वाहनों की बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई।

पेरामबलुर यहां से करीब 280 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस ने कहा कि चेन्नई-तिरुची राजमार्ग पर कांचीपुरम के रहने वाले नौ लोग एक बहु-उपयोगी वाहन में कोडाईकनाल जा रहे थे तभी दूसरी ओर से आ रही एक कार सड़क के डिवाइडर को पार करके वाहन से टकरा गई।

मारे गए लोगों में एक लड़का और दो लड़की भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493