तमिलनाडु : सत्तारूढ़ दल के विधायक का विधानसभा से इस्तीफा

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक पी. वेत्रीवेल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तमिलनाडु विधानसभा सचिव ने बताया कि वेत्रीवेल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

विधानसभा सचिव ए.एम.पी. जमालुद्दीन द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि राधाकृष्णन नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेत्रीवेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उनके इस्तीफे को स्वीकार्य कर लिया गया है।

बयान में उनके इस्तीफे का कारण नहीं बताया गया है और वेत्रीवेल प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

घटनाक्रम को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता उत्तरी चेन्नई की राधाकृष्णम नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। जयललिता विधानसभा के लिए फिर से निर्वाचित होने के लिए प्रयासरत हैं।

जयललिता 2011 में श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती थीं। बेंगलुरू की निचली अदालत ने 66 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता को दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने पड़ा था।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में सजा के खिलाफ उनकी अपील को सही ठहराते हुए उन्हें बरी कर दिया है।

पार्टी ने उप-चुनाव में श्रीरंगम विधानसभा सीट पर पुन: जीत हासिल की थी।

एआईएडीएमके ने यहां पर पार्टी मुख्यालय पर 22 मई को अपने विधानसभा सदस्यों की एक बैठक बुलाई है।

बैठक के मुद्दे को लेकर अभी तक कुछ फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जयललिता को एआईएडीएमके विधायक दल का नेता चुना जा सकता है, ताकि उनके दोबारा से मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सके।

वेत्रीवेल के इस्तीफे के साथ ही 234 सदस्यों वाली विधानसभा में सदन के अध्यक्ष को हटाकर एआईएडीएमके सदस्यों की संख्या 150 रह गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493