तमिलनाडु : BSP के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हुई निर्मम हत्या

चेन्नई;तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई में उनके घर के पास छह बाइक सवार लोगों ने निर्मम हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने आर्मस्ट्रांग (K Armstrong) को पेरंबूर इलाके के सदायप्पन स्ट्रीट में उनके घर के बाहर चाकू मारकर फरार हो गए. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ जब बीएसपी चीफ अपने घर के बाहर दोस्तों और समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे. इलाका भीड़भाड़ वाला होने के बावजूद अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक हमला शाम करीब 7 बजे हुआ, हमलावर तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे. परिवार वाले आर्मस्ट्रांग को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493