हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे से करीब 123 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी, अब इस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको बता दें कि हाथरस हादसे के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर फरार था. इसके ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था.  शनिवार (6 जुलाई) देव प्रकाश मधुकर को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक देव प्रकाश मधुकर ने जान बूझकर खुद की लोकेशन ट्रेस करवाकर खुद को गिरफ्तार करवाया. बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थीं. जहां से देव प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया और यूपी ले जाया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे के बाद से ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश की जा रही थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493