तरुण और स्नेहा ने जीता जूनियर बैडमिंटन अंडर-17 खिताब (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तरुण गायकवाड और स्नेहा राजवर ने यहां आयोजित पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सीजन-3 के दिल्ली चरण का अंडर-17 वर्ग का लड़के और लड़कियों का खिताब अपने नाम किया।

थ्यागराज स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के अंडर-17 लड़कों के वर्ग के फाअइनल में दूसरे वरीय तरुण ने बीते साल अंडर-15 वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियन रहे ध्रुव रावत को 21-13, 21-19 से हराया।

लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में बीते साल अंडर-13 वर्ग की राष्ट्रीय विजेता गैरवरीय स्नेहा ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चौथी वरीय खुशी गुप्ता को 18-21, 21-8, 21-14 से हराया।

स्नेहा को हालांकि अंडर-15 वर्ग में हार मिली। शीर्ष वरीय होने के बावजूद वह दिल्ली की खुशी ठक्कर के हाथों 16-21, 19-21 से हार गईं।

बीते साल अंडर-9 वर्ग के विजेता रहे नीर नेहवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। नीर ने उत्तर प्रदेश के देवांग तोमर को सीधे गेम में 21-7, 21-15 से हराया।

अब इस चैम्पियनशिप का अगला चरण 10 अप्रैल से चंडीगढ़ में आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493