मेड्रिड, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के मिडफील्डर जार्ज कोके को शुक्रवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया।
स्पेनिश समाचार पत्र अल मुंडो की खबर के मुताबिक कोके की 74 हजार डॉलर मूल्य की घड़ी लूट ली गई।
घटना के वक्त कोके अंडरग्राउंड पार्किं ग से अपनी कार निकाल रहे थे। यह घटना मध्य मेड्रिड की है।
स्पेन की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य कोके ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
कोके ने पुलिस को बताया कि बंदूक की नोक पर उनके साथ लूट करने वाले लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।
dharmpath.com dharmpath