रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को जिम्मेदार मान रहे अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीव मुचिन ने कहा कि उनका देश जल्द ही सीरिया पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा।
उन्होंने कहा, “हम सीरिया द्वार इस तरह की गतिविधियों को रोकने के प्रयास के तहत उस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की जल्द घोषणा करेंगे।”
हालांकि, उन्होंने इस संबंध में और जानकारी नहीं दी।
उन्होंने कहा, “हम प्रतिबंधों को बहुत ही महत्वपूर्ण औजार के रूप में देखते हैं। ये प्रतिबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम इस तरह से प्रतिबंध लगाएंगे कि उसका अधिकतम परिणाम मिले।”
इससे पहले गुरुवार को अमेरिका ने सीरिया पर 59 मिसाइलें दागी थीं। यह सीरिया का संकट शुरू होने के छह साल बाद यहां अमेरिका का कोई पहली सीधी सैन्य कार्रवाई थी।
अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन के मुताबिक, अमेरिका ने गुरुवार रात को पूर्वी भूमध्यसागर अपने युद्धपोतों यूएसएस पोर्टर व यूएसएस रॉस के जरिये सीरिया के उन सैन्य ठिकानों पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं, जहां से रासायनिक हमले किए गए थे।
सीरिया में गृहयुद्ध की शुरुआत साल 2011 में हुई।
dharmpath.com dharmpath