तलवार लहराने पर पूर्व भाजपा विधायक जेल पहुंचे

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक जयनारायण मिश्रा को ओडिशा में मंगलवार को कथित रुप से हनुमान जयंती कार्यक्रम समारोह के दौरान तलवार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी बुधवार को हुई है।

संभलपुर जिले में उप-प्रभागीय न्यायायिक दंडाधिकारी की एक अदालत ने जयनाराण मिश्रा की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने पूर्व मंत्री को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। उन पर हनुमान जयंती के दौरान प्रशासन द्वारा लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए तलवार लहराने का आरोप है।

संभलपुर के पुलिस अधीक्षक सुशील पाणिग्रही ने कहा कि जयनारायण के खिलाफ टाउन पुलिस थाना और धानुपल्ली पुलिस थाने में दो प्राथामिकी दर्ज की गई हैं। उन पर प्रशासन द्वारा धारा 144-ए के अंतर्गत लागू की गई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और जुलूस के दौरान तलवार लहराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जयनारायण ने हालांकि कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है।

गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, “दुर्गापूजा और हनुमान जयंती के दौरान हम तलवार और अन्य हथियारों की पूजा करते हैं। एक लोकतांत्रिक देश में ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। मैं गिरफ्तारी की चिंता नहीं करता। पुलिस ने सत्ताधारी पार्टी को खुश रखने के लिए मुझे गिरफ्तार किया है।”

जयनारायण की 2013 में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान जिले के खुफिया ब्यूरो के तत्कालीन उप-पुलिस अधीक्षक के साथ हाथापाई भी हुई थी।

इस बीच भाजपा की राज्य इकाई ने पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को शीघ्र वापस लेने की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता समीर मोहंती ने कहा, “भारत में विभिन्न त्योहारों के दौरान लोग ऐसा करते हैं। जुलूस और समारोहों के दौरान मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। पुलिस ने उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए गिरफ्तार किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493