तलाक पर बातचीत के बाद तेज प्रताप यादव घर नहीं लौटे : परिवार

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पत्नी को तलाक देने के संदर्भ में रांची में अपने पिता से मिलने के बाद अभी तक घर नहीं लौटे हैं। तेज प्रताप की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा, “तेज प्रताप की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनके घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।”

हालांकि, राजद नेताओं का कहना है कि तेजप्रताप सोमवार से वाराणसी में हैं।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “तेजप्रताप के लापता होने की खबरों के विपरीत वह वाराणसी में हैं और अपने कुछ करीबी समर्थकों के संपर्क में हैं।”

पदाधिकारी ने कहा कि तेज प्रताप अपनी मां समेत परिवार द्वारा पत्नी एश्वर्या से अलग होने के उनके फैसले का समर्थन नहीं करने को लेकर परेशान और नाराज हैं।

उन्होंने कहा, “तेज प्रताप मीडिया में अपने फैसले की घोषणा के बाद शांति पाने के लिए वाराणसी में हैं। वह एक गंभीर धार्मिक व्यक्ति हैं। लेकिन उनके फैसले को परिवार से मंजूरी नहीं मिली है। वह जल्द ही घर लौट सकते हैं।”

अपनी शादी के अंतिम कुछ महीनों में तेजप्रताप ने कई दिन वृंदावन में बिताए हैं।

उन्होंने दो नवंबर को पटना उच्च न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493