तवांग मठ जाने को बेताब शाहिद

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग पूरी कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर राज्य के प्रसिद्ध तवांग मठ (बौद्ध मठ) जाने को बेताब हैं।

अरुणाचल प्रदेश में अपने पहले दौरे में शाहिद वहां की प्रकृति और सुंदरता देख अवाक रह गए। फिल्म की व्यापक शूटिंग और निर्धारित समय के कारण उन्हें मठ घूमने का मौका नहीं मिला।

उनके प्रवक्ता ने कहा, “शाहिद राज्य की मोहकता से मंत्रमुग्ध रह गए और यह उन्हें बहुत पसंद है। फिल्म शूटिंग का कार्यक्रम थोड़ा चुस्त था, जिस वजह से उन्हें राज्य में घूमने का मौका नहीं मिला।”

हालांकि, उनकी योजना थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाए तो थोड़ा समय निकालकर वह घूमने जाएंगे।

शाहिद ने पहले ही मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493