काओशुइंग (ताइवान), 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी महिला टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने यहां जारी ताइवान ओपन के एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
वीनस को इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है। वीनस ने सेमीफाइनल में यूलिया पुतिनसेवा को 7-5, 6-3 से हराया।
मैच के बाद विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वीनस ने स्वीकार किया कि उनके लिए यह काफी कठिन मुकाबला रहा।
मैच के बाद वीनस ने कहा, “मेरे सामने एक बेहद कठिन प्रतिद्वंद्वी थी। उनके अंदर काफी ऊर्जा है। मुझे जीत हासिल करने में काफी दिक्कत हुई लेकिन मैं फाइनल में पहुंचकर काफी खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath