उप्र : ट्रेन से महिला यात्री का सूटकेस चोरी

पीड़िता ने इसकी शिकायत ट्रेन में चलने वाले स्कॉट से की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी।

ट्रेन 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 के बर्थ 4,5 व 6 पर शहीदा बेगम पत्नी अखलाल अहमद अपने परिवार के साथ गोरखपुर से नासिक के लिए यात्रा कर रही थी।

शहीदा बेगम के अनुसार, ट्रेन जब कानपुर स्टेशन से होकर झांसी के लिए आ रही थी। तभी चोर उसका सूटकेस चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने इसकी शिकायत ट्रेन में चलने वाले स्कॉट से करते हुए बताया कि उसके सूटकेस में 5000 रुपये नकद व सोने की अंगूठी और चांदी की पायल समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493